Skip to main content

अब एनकाउंटर के बाद ये शख्स भी बनेगा ओम बन्ना, बनेगा मंदिर !

आप सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे लेकिन राजस्थान में राजपूत समाज में पूजे जाने वाले औम बन्ना की तरह अब एक और शख्स की पूजा की जाएगी। वो शख्स है आनंदपाल। जी हां जहां आनंद पाल का नाम सुनते ही प्रशासन में दहशत का माहौल हो जाता था वो आनंदपाल अब मरने के बाद भी लोगों के दिलो पर राज करेगा। आनंदपाल के मंदिर का दावा एक राजपूत समाज के साधु ने कियाहै।

मंदिर बनाने के लिए राजपूत समाज के कुछ लोगों द्वारा महिमामंडन कर मंदिर बनाने की योजना पर काम भी शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि एक साल के भीतर उसका मंदिर बनाकर ओम बन्ना की तरह पूजा जाएगा।

साधु ने दावा किया है कि जब आनंदपाल को पहली बार पकड़ा गया था, तब भी अमावश की रात थी और जब उसका एनकाउंटर किया गया था, तब भी अमावश की काली रात थी। यह एक संयोग मात्र नहीं है, अभी गुप्त नवरात्रे चल रहे हैं। इस कथित माता के भक्त ने यह भी दावा किया है कि आनंदपाल अपने शरीर के साथ आज भी यहीं पर विराजमान है।

इतना ही नहीं अपने शरीर के साथ आनंदपाल सिंह ने यहां रहकर 9 दिन तक तपस्या भी की है। जब तक उसका अग्नि स्नान नहीं होता है, तब तक आत्मा शरीर के साथ रहती है। और उसने दावा किया है कि आनंदपाल की आत्मा अपने शरीर के साथ है, जिसने पूरे राजस्थान में सभी राजपूत समाज के लोगों को जगाया है, जब उसके शरीर को जलाया जाएगा, तब वो देव गमन करेगा। कल्याण सिंह सिसोदिया नामक इस काली के भक्त ने दावा किया है कि आनंदपाल सिंह किसी आदमी के शरीर में प्रवेश करेगा और वह जन कल्याण करेगा।

सरकार व जनता को चेतावनी देते हुए इस कथित साधु ने कहा कि है कि उसकी इस बात पर हंसी भी उड़ाई जाएगी, और साथ ही कई तरह के कमेंट्स भी किए जाएंगे। लेकिन एक दिन आनंदपाल समाज के कई लोगों के शरीर में प्रवेश करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

एक सच्ची लव स्टोरी जो दिल छू जाए

एक मिडिल क्लास लड़की के ख्वाबों का राजकुमार सफेद घोड़े में चढ़कर नहीं आता है, वो तो बस यूँ हीं गलियों में मिल जाता है. मैं एक अनाथ लड़की थी, अनाथालय में पली-बढ़ी थी. 10 वीं के बाद से हीं प...

एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी : रजा लाइब्रेरी।।Ashia's Biggest library :Rampur Raza library

हैलो दोस्तों,    आज मैं बात कर रहा हूँ उस लाइब्रेरी की जो एशिया की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर  लाइब्रेरी है। जी हां रामपुर रज़ा लाइब्रेरी जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित है। यह लाइब्रेरी केवल लाइब्रेरी ही नही बल्कि एक म्यूजीयम है। मैं यह बात इसलिए बोल रहा हूँ कि इस लाइब्रेरी में पुस्तको के अलावा हज़ारो तरह के हथियार एवं प्राचीन शिल्प कला से सुसज्जित मूर्तियां रखी हुई है। लाइब्रेरी में स्थित स्तम्भ इसकी खूबसूरती में चार चांद लगते है, एवं लाइब्रेरी के बाहर सूंदर झील इसे और भी खूबसूरत बनाती है। यह लाइब्रेरी उत्तर प्रदेश की प्राचीन विरासतों में सुमार है,तथा यदि सुंदरता की बात की जाए तो यह किसी दर्शनीय स्थल से कम नही है , लाइब्रेरी में रखी हुई ज्यादातर पुस्तके उर्दू और अरबी भाषा मे लिखी गई है , लाइब्रेरी को देखने के लिए भारत के कोने कोने से लोग यहां आते है तथा वीडियो शूटिंग भी करते है , यही नही कई बार तो यहां विदेशी भी देखने को मिलते हैं। लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए लाइब्रेरी के चारो ओर गार्ड्स की तैनाती रहती है , लाइब्रेरी की सफाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वर्कर्स ल...

प्यार का पहला एहसास

---"एक नज़र में भी प्यार होता है"--- --- "देर लगी आने में तुमको शुक्र है फिर भी आये तो" ऑटो में ये गाना उस वक़्त और भी शानदार लगने लगा, जब ऑटो रुकी और एक बेहद खूबसूरत लड़की 'जो शायद जन्नत से भटककर यहाँ चली आई थी' , ऑटो में बैठी । आज राजाजीपुरम से अमीनाबाद तक आधे घंटे का सफ़र रोमांटिक गानों की चपेट में रोमांटिक होता जा रहा था । यूँ ही नज़रों का बार बार टकराना और दिल का सीने को धकेलकर धड़क उठना चलता रहा ... चलता रहा । अब ये ड्राइवर की करामात थी या क़िस्मत की, अब या ड्राइवर जाने या क़िस्मत, पर यहाँ हर गाना मेरे दिल-औ-दिमाग़ को ही पढ़कर बजता रहा । --- "हैं जो इरादे बता दूँ तुमको शर्मा ही जाओगी तुम, धड़कने जो सुना दूँ तुमको घबरा ही जाओगी तुम" शायद हम दोनों का गाने के हर एक बोल पर उतना ही ध्यान था जितना एक दूसरे पर --- और गानें के ये बोल सुनते ही उसका, अपनी तिलिस्मी निगाहों को झुकना और एक हल्की सी मुस्कान .... मेरा दिल का बुरा हाल करने के लिए काफ़ी थी, मानों दिल को सीने के अंदर रखकर मैंने उसके साथ बेमानी कर दी हो और वह ज़ोर ज़ोर से धड़क कर ...