Skip to main content

SUCCESS MANTRA-: अपने काम में पैदा करे PASSION


हेल्लो दोस्तों,
अगर आप कोई business या target achieve करना चाहते है तो उसकी सफलता के लिए आपको उस कार्य को अपना 100% effort देना होगा तभी हम उसकी सफलता के बारे में सोच सकते है और सबसे जरुरी बात हमे उस कार्य में passion पैदा करना होगा तभी हम सफल हो सकते है
passion की बात आई है तो में ब्लॉग पर एक छोटा सा उदाहरण पेश कर रहा हूँ जिसमे आपको ये सब समझने में आसानी होगी ।

दोस्तों राम गोपाल वर्मा आज बेशक चुक गए हों पर जब कभी इस बॉलीवुड का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमे एक अध्याय राम गोपाल वर्मा पे भी होगा ।
राम गोपाल वर्मा ने इस इंडस्ट्री को बहुत कम पैसे में या यूँ कहें कि लगभग मुफ़्त में एक बेहतरीन फ़िल्म बनाना सिखाया ।
किस्सा उन दिनों का है जब वो not a love story फ़िल्म बना रहे थे । वो पूरी फ़िल्म उन्होंने 48000 रु के DSLR कैमरा पे शूट की थी ।
एक दृश्य में माही गिल को लाश के टुकड़े dispose करने के लिए एक मॉल से बड़े बड़े polythene बैग्स खरीदने हैं । टीम ने decide किया की माही एक सामान्य लड़की की तरह सामान्य कपडे पहन एक नेचुरल शॉट में दूकान से सचमुच poly bags खरीद लेंगी और उसे चुपचाप शूट कर लिया जाएगा ।
team सुबह जब mall में पहुंची तो भसड़ हो गयी ।
यहां पे कैमरा और shooting allowed नहीं है ।
RamGopal Verma  ने स्टाफ से कहा ...... किसी के पास कायदे का कोई फोन है क्या ?
और उन्होंने वो सीन एक सामान्य से mobile fon से शूट कर लिया ।
आप यदि फ़िल्म में वो सीन देखें तो आपको विशेष अंतर समझ नहीं आएगा ।
RGV ने ये किस्सा अपने blog में लिखा है । वो कहते हैं संसाधनों की कमी का रोना मत रोओ ....... दुनिया की कोई भी चीज़ बनाने के लिए किसी भी संसाधन की ज़रूरत नहीं होती । ज़रूरत होती है तो सिर्फ और सिर्फ passion की ।
अगर अपने काम के प्रति आपमें पैशन है तो संसाधन खुद ब खुद जुट जाएंगे । और यूँ तो दुनिया ऐसे लोगों से भरी है जो तमाम संसाधन होते हुए भी ज़िन्दगी में कुछ न कर पाये और ये जो दुनिया आज जो कुछ जैसी दिख रही है ये उन लोगों के passion का नतीजा है जो मुफ़लिस थे और फटी हुई जेबें लिए घर से निकल पड़े थे ।
उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया अपने passion के बल पे किया न कि अपने संसाधनों के बल पे ।

मित्र ....... संसाधनों का रोना मत रोओ .........
शौके दीदार है तो नज़र पैदा कर .......

     Thank you :-)

Comments

Popular posts from this blog

BIOGRAPHY OF MARK ZUCKERBERG IN HINDI | मार्क जुकरबर्ग की जीवनी हिंदी में

कोई इंसान चाहे तो क्या नही कर सकता और किसी चीज को पुरे दिल से चाहो तो ईश्वर भी आपकी सहायता करता है ऐसी ही कहानी है Mark Zuckerberg की ! उम्र सिर्फ 19 साल थी जब फेसबुक को शुरू किया था आइये जानते है Mark Zuckerbergके पुरे जीवनकाल के बारे में की कैसे एक साधारण लड़का youngest billionaires की list में शामिल हो गया ! Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi ‘Facebook  शुरू करने का मूल उद्देश्य कोई कंपनी बनाना नहीं था ,  इसे तो सामाजिक उद्देश्य से बनाया गया था ताकि विश्व अधिक खुल सके और जुड़ सकें ! ’ Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi संसार की दूसरी सबसे बिजी वेबसाइट : फेसबुक इंक. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल इंटरनेट कॉरपोरेशन है, जो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट facebook चलाता है इसका मुख्यालय मेनलो पार्क कैलिफ़ोर्निया में है ! facebook सबसे ज्यादा पुरानी नहीं है और इसे फरवरी 2004 में शुरू किया गया था कंपनी की अधिकांश आमदनी विज्ञापनों से होती है ! और 2011 में एशिया मध्य में 3.71 अरब डॉलर थी इसमें 3539 कर्मचारी काम करते थे और 15 देशों म...

एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी : रजा लाइब्रेरी।।Ashia's Biggest library :Rampur Raza library

हैलो दोस्तों,    आज मैं बात कर रहा हूँ उस लाइब्रेरी की जो एशिया की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर  लाइब्रेरी है। जी हां रामपुर रज़ा लाइब्रेरी जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित है। यह लाइब्रेरी केवल लाइब्रेरी ही नही बल्कि एक म्यूजीयम है। मैं यह बात इसलिए बोल रहा हूँ कि इस लाइब्रेरी में पुस्तको के अलावा हज़ारो तरह के हथियार एवं प्राचीन शिल्प कला से सुसज्जित मूर्तियां रखी हुई है। लाइब्रेरी में स्थित स्तम्भ इसकी खूबसूरती में चार चांद लगते है, एवं लाइब्रेरी के बाहर सूंदर झील इसे और भी खूबसूरत बनाती है। यह लाइब्रेरी उत्तर प्रदेश की प्राचीन विरासतों में सुमार है,तथा यदि सुंदरता की बात की जाए तो यह किसी दर्शनीय स्थल से कम नही है , लाइब्रेरी में रखी हुई ज्यादातर पुस्तके उर्दू और अरबी भाषा मे लिखी गई है , लाइब्रेरी को देखने के लिए भारत के कोने कोने से लोग यहां आते है तथा वीडियो शूटिंग भी करते है , यही नही कई बार तो यहां विदेशी भी देखने को मिलते हैं। लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए लाइब्रेरी के चारो ओर गार्ड्स की तैनाती रहती है , लाइब्रेरी की सफाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वर्कर्स ल...

प्यार का पहला एहसास

---"एक नज़र में भी प्यार होता है"--- --- "देर लगी आने में तुमको शुक्र है फिर भी आये तो" ऑटो में ये गाना उस वक़्त और भी शानदार लगने लगा, जब ऑटो रुकी और एक बेहद खूबसूरत लड़की 'जो शायद जन्नत से भटककर यहाँ चली आई थी' , ऑटो में बैठी । आज राजाजीपुरम से अमीनाबाद तक आधे घंटे का सफ़र रोमांटिक गानों की चपेट में रोमांटिक होता जा रहा था । यूँ ही नज़रों का बार बार टकराना और दिल का सीने को धकेलकर धड़क उठना चलता रहा ... चलता रहा । अब ये ड्राइवर की करामात थी या क़िस्मत की, अब या ड्राइवर जाने या क़िस्मत, पर यहाँ हर गाना मेरे दिल-औ-दिमाग़ को ही पढ़कर बजता रहा । --- "हैं जो इरादे बता दूँ तुमको शर्मा ही जाओगी तुम, धड़कने जो सुना दूँ तुमको घबरा ही जाओगी तुम" शायद हम दोनों का गाने के हर एक बोल पर उतना ही ध्यान था जितना एक दूसरे पर --- और गानें के ये बोल सुनते ही उसका, अपनी तिलिस्मी निगाहों को झुकना और एक हल्की सी मुस्कान .... मेरा दिल का बुरा हाल करने के लिए काफ़ी थी, मानों दिल को सीने के अंदर रखकर मैंने उसके साथ बेमानी कर दी हो और वह ज़ोर ज़ोर से धड़क कर ...