Skip to main content

अपने एंड्रॉयड फोन को बिना रूट किए बनाए बिल्कुल गूगल के मोबाइल जैसा….

एक साफ़ सुथरा एंड्राइड कैसा दीखता है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण होगा गूगल का पिक्सेल और गूगल पिक्सेल के इंटरफ़ेस या दिखने के तरीके को शायद ही कोई एंड्राइड यूजर पसंद न करता हो। अगर आप भी चाहतें हैं कि आपका एंड्राइड स्मार्टफोन गूगल के पिक्सेल जैसा दिखा और वैसे ही फीचर्स दे, तो आप बिलकुल सही जगह हैं। आज हम आपको सिर्फ एक आसान तरीके से ये बताएँगे की कैसे आप अपने एंड्राइडस्मार्टफोन के लुक को गगोल पिक्सेल जैसा कर सकतें हैं, और सिर्फ लुक्स ही नहीं आप इसके बाद गूगल पिक्सेल के स्मार्ट फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं


आज हम आपको एक ऐसे लांचर के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसके इस्तेमाल से आप अपने एंड्राइड फ़ोन को बिना रुट किये और बिना किसी मशक्कत के गूगल के पिक्सेल जैसा बना सकतें हैं। सबसे पहले आपको बता दें, कि इस लांचर का नाम लॉन चेयर है और आप इसे इसके नाम पर क्लिक कर केडाउनलोड और इनस्टॉल भी कर सकतें हैं।

इस एप्प को इनस्टॉल करके आपको अपनी होम की/ बटन दबानी है और लांचर में लॉन चेयर को सेलेक्ट कर लेना है। आपका लॉचर सेट हो गया है। अब आप इसे अपने इस्तेमाल में ले सकतें हैं। अगर आपको इस लांचर की सेटिंग में जाना हैं, तो इसके लिए आपको फ़ोन में सेटिंग >> एप्प्स >> लॉन चेयर में जाना होगा।


यहाँ आपको 3 विकल्प मिलेंगे जिससे आप अपनी मर्ज़ी से इस लांचर को अपनी सुविधा अनुसार एडजस्ट कर सकतें हैं। इस लांचर में आप अपने पसंद के आइकॉन पैक्स का भी इस्तेमाल कर इसके हैं। इसके अलावा आपको यहां पिक्सेल लांचर के 3D टच का फीचर भी मिलेगा। एप्प हिडिंग और रेनमिंग जैसे और भी कई फीचर्स हैं इस लांचर में जो इसकी क्षमता में चार चाँद लगते हैं। आप चाहें तो इसे गूगल पर LAWNCHAIR.APKइस नाम से भी सर्च कर सकतें हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BIOGRAPHY OF MARK ZUCKERBERG IN HINDI | मार्क जुकरबर्ग की जीवनी हिंदी में

कोई इंसान चाहे तो क्या नही कर सकता और किसी चीज को पुरे दिल से चाहो तो ईश्वर भी आपकी सहायता करता है ऐसी ही कहानी है Mark Zuckerberg की ! उम्र सिर्फ 19 साल थी जब फेसबुक को शुरू किया था आइये जानते है Mark Zuckerbergके पुरे जीवनकाल के बारे में की कैसे एक साधारण लड़का youngest billionaires की list में शामिल हो गया ! Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi ‘Facebook  शुरू करने का मूल उद्देश्य कोई कंपनी बनाना नहीं था ,  इसे तो सामाजिक उद्देश्य से बनाया गया था ताकि विश्व अधिक खुल सके और जुड़ सकें ! ’ Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi संसार की दूसरी सबसे बिजी वेबसाइट : फेसबुक इंक. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल इंटरनेट कॉरपोरेशन है, जो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट facebook चलाता है इसका मुख्यालय मेनलो पार्क कैलिफ़ोर्निया में है ! facebook सबसे ज्यादा पुरानी नहीं है और इसे फरवरी 2004 में शुरू किया गया था कंपनी की अधिकांश आमदनी विज्ञापनों से होती है ! और 2011 में एशिया मध्य में 3.71 अरब डॉलर थी इसमें 3539 कर्मचारी काम करते थे और 15 देशों म...

एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी : रजा लाइब्रेरी।।Ashia's Biggest library :Rampur Raza library

हैलो दोस्तों,    आज मैं बात कर रहा हूँ उस लाइब्रेरी की जो एशिया की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर  लाइब्रेरी है। जी हां रामपुर रज़ा लाइब्रेरी जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित है। यह लाइब्रेरी केवल लाइब्रेरी ही नही बल्कि एक म्यूजीयम है। मैं यह बात इसलिए बोल रहा हूँ कि इस लाइब्रेरी में पुस्तको के अलावा हज़ारो तरह के हथियार एवं प्राचीन शिल्प कला से सुसज्जित मूर्तियां रखी हुई है। लाइब्रेरी में स्थित स्तम्भ इसकी खूबसूरती में चार चांद लगते है, एवं लाइब्रेरी के बाहर सूंदर झील इसे और भी खूबसूरत बनाती है। यह लाइब्रेरी उत्तर प्रदेश की प्राचीन विरासतों में सुमार है,तथा यदि सुंदरता की बात की जाए तो यह किसी दर्शनीय स्थल से कम नही है , लाइब्रेरी में रखी हुई ज्यादातर पुस्तके उर्दू और अरबी भाषा मे लिखी गई है , लाइब्रेरी को देखने के लिए भारत के कोने कोने से लोग यहां आते है तथा वीडियो शूटिंग भी करते है , यही नही कई बार तो यहां विदेशी भी देखने को मिलते हैं। लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए लाइब्रेरी के चारो ओर गार्ड्स की तैनाती रहती है , लाइब्रेरी की सफाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वर्कर्स ल...

प्यार का पहला एहसास

---"एक नज़र में भी प्यार होता है"--- --- "देर लगी आने में तुमको शुक्र है फिर भी आये तो" ऑटो में ये गाना उस वक़्त और भी शानदार लगने लगा, जब ऑटो रुकी और एक बेहद खूबसूरत लड़की 'जो शायद जन्नत से भटककर यहाँ चली आई थी' , ऑटो में बैठी । आज राजाजीपुरम से अमीनाबाद तक आधे घंटे का सफ़र रोमांटिक गानों की चपेट में रोमांटिक होता जा रहा था । यूँ ही नज़रों का बार बार टकराना और दिल का सीने को धकेलकर धड़क उठना चलता रहा ... चलता रहा । अब ये ड्राइवर की करामात थी या क़िस्मत की, अब या ड्राइवर जाने या क़िस्मत, पर यहाँ हर गाना मेरे दिल-औ-दिमाग़ को ही पढ़कर बजता रहा । --- "हैं जो इरादे बता दूँ तुमको शर्मा ही जाओगी तुम, धड़कने जो सुना दूँ तुमको घबरा ही जाओगी तुम" शायद हम दोनों का गाने के हर एक बोल पर उतना ही ध्यान था जितना एक दूसरे पर --- और गानें के ये बोल सुनते ही उसका, अपनी तिलिस्मी निगाहों को झुकना और एक हल्की सी मुस्कान .... मेरा दिल का बुरा हाल करने के लिए काफ़ी थी, मानों दिल को सीने के अंदर रखकर मैंने उसके साथ बेमानी कर दी हो और वह ज़ोर ज़ोर से धड़क कर ...