Skip to main content

MOTIVATIONAL STORIES HINDI: खुशहाल जीवन की गारंटी


दो भाई थे उनमे से आशावादी था जबकि दूसरा निराशावादी ! आशावादी लड़के को हतोत्साहित कर पाना बहुत मुस्किल काम था वह हर हाल में हंसने-मुस्कुराने की वजह खोज ही लेता था जब सब नाउम्मीद हो जाते तब भी आशस्वत ही रहता ! उसका मानना था की हर चीज में कुछ न कुछ अच्छाई होती है लेकिन उसका भाई उससे बिलकुल उल्टा था उसे खुश कर पाना नामुमकिन था वह हर हाल में दुखी होने की कोई न कोई वजह खोज निकालता था !

एक दिन उनके पिता ने अपने इन दोनों पुत्रो के साथ एक तजुर्बा करने की सोची ! वे अपने निराशावादी बेटे को एक ऐसे कमरे में ले गये जो की तरह - तरह के खिलौनों, Video Games, cycle, chocolate, इत्यादि से भरा हुआ था और जिसमे एक बड़ी-सी टीवी स्क्रीन भी लगा हुआ था यह सब दिखाकर उन्होंने उससे कहा की वह इस कमरे में रहे और जो चाहे करे ! इसके बाद वे अपने आशावादी बेटे को लेकर एक दुसरे कमरे में गये ! वह कमरा घोड़े की लीद से भारा हुआ हुआ था उन्होंने उस बेटे को भी कमरे में रहने और जो चाहे की बात कही !

कुछ समय बाद उन्होंने सोचा की की अब चलकर देखा जाये की कौन क्या कर रहा है सबसे पहले निराशावादी लड़के के कमरे में गये ! उन्हें देखते है लड़का उखड गया और शिकायतों का अम्बार खड़ा कर दिया ! उसने कहा की वहां रखे खिलोनो में से कोई भी उसकी पसंद से मेल नही खाता था, video games में से कोई भी इतना दिलचस्प नही था की उसका मन लगाये रख पाता, उसके दोस्तों के घर जो टीवी स्क्रीन थी वह कमरे में लगी स्क्रीन से कई गुना बड़ी थी तथा आइसक्रीम इतनी बेकार थी की मुंह में डालने से पहले ही पिघल रही थी, वगेरह वगेरह ! 

इसके बाद पिता दुसरे कमरे में पहुंचे ! देखा तो लड़का मजे से गाते - गुनगुनाते और बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ लीद के उस बड़े से ढेर को हटाकर कुछ खोजने की कोशिशो में लगा था पिता को बड़ी हैरानी हुई ! उन्होंने पूछा यह क्या कर रहे हो, तो लड़के ने चौंककर देखा और फिर उत्साह से बोला- 'इतनी सारी लीद देखकर लगता है की यहाँ जरुर कोई पोनी (छोटा-सा घोडा) मौजूद होना चाहिए, उसी को खोज रहा हूँ  !'

तो देखा आपने ? खुश रहने के लिए हमेशा अनुकूल परिस्तिथियों की आवश्यकता नही होती ! आवश्यकता होती है परिस्तिथियों के प्रति अनुकूल दृष्टिकोण रखने और सकारात्मक प्रतिक्रियाओ की ! अगर आपका Attitude सही है तो आप हर हाल में खुश रह सकते है और ख़राब Attitude आपको किसी भी हाल में खुश नही होने देता ! 

Comments

Popular posts from this blog

BIOGRAPHY OF MARK ZUCKERBERG IN HINDI | मार्क जुकरबर्ग की जीवनी हिंदी में

कोई इंसान चाहे तो क्या नही कर सकता और किसी चीज को पुरे दिल से चाहो तो ईश्वर भी आपकी सहायता करता है ऐसी ही कहानी है Mark Zuckerberg की ! उम्र सिर्फ 19 साल थी जब फेसबुक को शुरू किया था आइये जानते है Mark Zuckerbergके पुरे जीवनकाल के बारे में की कैसे एक साधारण लड़का youngest billionaires की list में शामिल हो गया ! Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi ‘Facebook  शुरू करने का मूल उद्देश्य कोई कंपनी बनाना नहीं था ,  इसे तो सामाजिक उद्देश्य से बनाया गया था ताकि विश्व अधिक खुल सके और जुड़ सकें ! ’ Mark Zuckerberg motivational Quotes in Hindi संसार की दूसरी सबसे बिजी वेबसाइट : फेसबुक इंक. एक अमेरिकी मल्टीनेशनल इंटरनेट कॉरपोरेशन है, जो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट facebook चलाता है इसका मुख्यालय मेनलो पार्क कैलिफ़ोर्निया में है ! facebook सबसे ज्यादा पुरानी नहीं है और इसे फरवरी 2004 में शुरू किया गया था कंपनी की अधिकांश आमदनी विज्ञापनों से होती है ! और 2011 में एशिया मध्य में 3.71 अरब डॉलर थी इसमें 3539 कर्मचारी काम करते थे और 15 देशों म...

कैसे बढ़ाएं अपना आत्मविश्वास:How to improve ur self confidence

hi friends, आज हम जानेगे की किसी भी कार्य को करने के लिए अपने आत्म विश्वास को बढ़ाना कितना जरुरी है ये हम सभी जानते है की बिना आत्मविश्वास कोई भी व्यक्ति सफल नही हो सकता । और सफलता ...

एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी : रजा लाइब्रेरी।।Ashia's Biggest library :Rampur Raza library

हैलो दोस्तों,    आज मैं बात कर रहा हूँ उस लाइब्रेरी की जो एशिया की सबसे बड़ी और सबसे सुंदर  लाइब्रेरी है। जी हां रामपुर रज़ा लाइब्रेरी जो उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में स्थित है। यह लाइब्रेरी केवल लाइब्रेरी ही नही बल्कि एक म्यूजीयम है। मैं यह बात इसलिए बोल रहा हूँ कि इस लाइब्रेरी में पुस्तको के अलावा हज़ारो तरह के हथियार एवं प्राचीन शिल्प कला से सुसज्जित मूर्तियां रखी हुई है। लाइब्रेरी में स्थित स्तम्भ इसकी खूबसूरती में चार चांद लगते है, एवं लाइब्रेरी के बाहर सूंदर झील इसे और भी खूबसूरत बनाती है। यह लाइब्रेरी उत्तर प्रदेश की प्राचीन विरासतों में सुमार है,तथा यदि सुंदरता की बात की जाए तो यह किसी दर्शनीय स्थल से कम नही है , लाइब्रेरी में रखी हुई ज्यादातर पुस्तके उर्दू और अरबी भाषा मे लिखी गई है , लाइब्रेरी को देखने के लिए भारत के कोने कोने से लोग यहां आते है तथा वीडियो शूटिंग भी करते है , यही नही कई बार तो यहां विदेशी भी देखने को मिलते हैं। लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए लाइब्रेरी के चारो ओर गार्ड्स की तैनाती रहती है , लाइब्रेरी की सफाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वर्कर्स ल...